Showing posts with label 3/9 अनित्यमेवेदं सर्वमिति. Show all posts
Showing posts with label 3/9 अनित्यमेवेदं सर्वमिति. Show all posts

Sunday, 14 January 2024

कल का सपना

कविता : 23 06 2023

कल का सपना कुछ अजीब था, 

न कोई दूर था, और न ही, क़रीब था!

एक माहौल वो, जिसमें कि मैं भी था,

मेरे जैसा ही उन सबका भी नसीब था।

वैसे हर कोई ही था ही बहुत दौलतमंद,

हर कोई ही, लेकिन बहुत गरीब था!

कोई नाकामयाब या फिर था कामयाब,

कोई शायर, कोई रिसाला-ए-अदीब था।

कोई नज़ूमी था तो और कोई था नद़ीम,

कोई किसी का दोस्त, कोई रक़ीब था।

सपना भी टूट गया, नींद भी टूट गई, 

टूट गया वो भी, जो वक्त का ज़रीब था!

***






Friday, 17 February 2023

अनित्यं सर्वमेवेदम्

अष्टावक्र गीता

अध्याय ९

श्लोक ३

अनित्यमेवेदं सर्वं तापत्रितयदूषितम्।।

असारं निन्दितं हेयमिति निश्चित्य शाम्यति।।३।।

(अनित्यं एव इदं सर्वं ताप-त्रितय-दूषितम्। असारं निन्दितं हेयं इति निश्चित्य शाम्यति।।)

अर्थ : यह सब कुछ (प्रपञ्च) भौतिक, दैहिक तथा दैविक इन तीन प्रकार के तापों से दूषित है, सारशून्य, निन्दित और हेय है, इसे निश्चयपूर्वक जान लेने पर ही इसका शमन होता है।

--

ಅಷಟಾವಕ್ರ ಗೀತಾ

ಅಧ್ಯಾಯ ೯

ಶ್ಲೋಕ ೩

ಅನಿತ್ಯಂ ಹರ್ವಮೇವೇದಂ ತಾಪತ್ರಿತಯದೂಷಿತಮ್||

ಅಹಾರಂ ನಿನ್ದಿತಂ ಹೇಯಮಿತಿ ನಿಶ್ಚಿತ್ಯ ಶಾಮ್ಯತಿ||೩||

--

Ashtavakra Gita

Chapter 9

Stanza 3

A wise man becomes quiet by realising that all this is vitiated by the three-fold misery and is transient, unsubstantial, contemptible and worthy to be rejected.

***