Showing posts with label कल्कि अवतार. Show all posts
Showing posts with label कल्कि अवतार. Show all posts

Friday, 26 December 2025

KALKI

Hindi Poetry

हिन्दी कविता

--

कर रहे हैं कल्कि कलरव

भीत दैत्य, भीत दानव,

भीत राक्षस, भीत मानव!

ओतप्रोत भय से जन जन,

भीत देव, भीत असुर,

भीत यक्ष, पिशाच भी,

मोह-पीड़ित, विश्व सारा,

आतंकित, आशंकित!

कर रहे भविष्यवाणी,

ज्योतिषी, भविष्यवेत्ता,

रहस्यदर्शी भी हैं अभी,

किन्तु किसे है सच पता,

अनुमान करते हैं सभी!

आगमन की है प्रतीक्षा,

आगमन होना है जिनका,

वे राम हैं या कृष्ण हैं,

रुद्र हैं या कल्कि हैं,

किन्तु कंपन वायु में है,

कंपित दिग्-दिगन्त है,

भीत जगत् जड चेतन,

भीत सन्त-महन्त हैं!

और किसी अप्रत्याशित,

नितान्त ही अनपेक्षित,

क्षण पर अतिथि आएँगे,

करते हुए आश्चर्यचकित!!

अधर्म से न होना मोहित,

अज्ञान से न होना भ्रमित,

कर्तव्य में संलग्न रहना,

अविचलित, प्रमादरहित!

***








 


 

Saturday, 5 October 2024

कौतूहल!

अभी 12:40 के कुछ समय बाद,

कौतूहलवश 

श्रीमद्भागवद्महापुराण द्वादश स्कंध श्लोक 18 एवं 24 का अवलोकन किया! 

श्लोक 18 कुछ इस प्रकार से है :

यदा चन्द्रश्च सूर्यश्च यदा तिष्य बृहस्पति। 

उपरोक्त श्लोक में वैदिक "लॉक" है।

उस "लॉक" को खोला तो पता चला कि "तिष्य"  शब्द "भविष्यति" / "भावी" के वर्तमान रूप का सूचक है। तात्पर्य यह कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब सूर्य, चन्द्र और बृहस्पति एक ही राशि पर होंगे, उस समय कलियुग समाप्त हो चुका होगा, किन्तु वह राशि ठीक ठीक कौन सी और वर्ष भी ठीक ठीक कौन सा है, इसे जानने हेतु कुछ और जानकारी प्राप्त की जाना वाँछित है,  क्योंकि लगभग प्रतिवर्ष ही ऐसा कोई समय अवश्य ही उपस्थित होता है। अतिरिक्त जानकारी संभवतः इसी अध्याय में प्राप्त हो सकती है।

पुनः इसी अध्याय के 24 वें श्लोक में दी गई जानकारी के अनुसार कल्कि के अवतार (संभवतः) वही व्यक्ति हैं, जिनका नाम पंडित श्री काशीनाथ मिश्र है।

यह सब मेरा अनुमान मात्र है, किन्तु मैं नहीं कह सकता कि मेरा अनुमान कितना सत्य या असत्य है। संभवतः यह सब कपोल कल्पना ही हो। वैसे अन्य संकेतों और समय के लक्षणों से यह प्रतीत होता है कि यह जानकारी अवश्य ही सत्य है।

इस आधार पर कहा जा सकता है कि इस समय वर्तमान में कलियुग समाप्त हो चुका है। यद्यपि इस बारे में पता नहीं कि कल्कि अवतार कौन है? 

इस बारे में मेरा कोई आग्रह या दावा नहीं है।

***